कैथल। गांव क्योड़क में आदित्य सुरजेवाला चलता फिरता अस्पताल पहुंचा। इस निःशुल्क मेडिकल वैन के माध्यम से ग्रामवासियों का स्वास्थ्य जांचा गया। शिविर में डॉ. साहिल और व स्टाफ नर्स कविता सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की जांच की। जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। डॉक्टरों के साथ सहयोगी तौर पर श्याम सैनी और रजत ने भी दवाइयां वितरण में सहयोग किया। उन्होंने कहा कि बाहर निजी क्लीनिक या अस्पतालों में जांच व दवाइयों पर सैकड़ों रुपये खर्च होते हैं लेकिन आदित्य सुरजेवाला के इस शिविर में पर्ची और दवाइयों का एक भी पैसा नहीं लिया गया। रणबीर गुर्जर, राजेंद्र तंवर, सचिन तंवर, लख्मी बाल्मीकि, राजपाल, नीटू, राकेश, मोहन शर्मा, बलबीर गुर्जर, भीम सिंह, रामकुमार, रामेश्वर, देवी सिंह, हरपाल, दर्शना देवी, गीता देवी, रणबीर, मधु, जिले सिंह और बाबू राम ने आभार जताया।