फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नाला जाम होने से लोग परेशान, कौन करे साफ

Thu, 01 Jun 2023 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। हुडा मार्केट व अनाज मंडी की सडक़ के साथ बना नाला दो विभागों के बीच फंसकर रह गया है। इस कारण नाले की सफाई भी नहीं हो पाता है। इसके चलते नाला गंदगी से अवरुद्ध पड़ा है। इसका पानी सडक़ व हुडा मार्केट में जमा हो जाता है। नाले की गंदगी मार्केट में भर जाने से करोड़ों रुपये खर्च करके बनाई गए शोरूम व दुकानों पर इसका काफी असर पड़ रहा है। इसकी वजह से दुकानदारों में काफी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


दुकानदार प्रदीप गर्ग, सुभाष बंसल, नीरज कुमार, जरनैल सिंह शाहू व सतपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने पूंडरी शहर की सबसे मंहगी हुडा मार्केट में ये सोचकर शोरूम व दुकानें खरीद की थी कि बड़े शहरों की तरह उन्हें हुडा मार्केट में हर प्रकार बिजली, पानी, शौचालय, सडक़, प्लेट फार्म व सीवरेज की सुविधा मिलेगी, लेकिन इस मार्केट की हालत को देखकर कोई नहीं कह सकता कि ये हुडा विभाग की मार्केट है या प्राइवेट। सुविधा के नाम पर यहां कुछ भी नहीं है।

नाराज लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि नगरपालिका कर्मचारी ये कहकर सफाई नहीं करते कि ये नाला ग्राम पंचायत की हद में है और पंचायत इस लिए सफाई नहीं करती कि हुडा मार्केट का नाला है, इससे उनका कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने बताया कि जरा सी बारिश होने पर मार्केट के प्लेट फार्म पर एक से दो फीट पानी जमा हो जाता है, जिसका सीधा असर उनकी दुकानों की बिक्री पर पड़ता है। दुकानदारों ने प्रशासनिक उच्चाधिकारियों से मांग की कि मार्केट से गंदगी की सफाई करवाएं।
विज्ञापन


हुडा मार्केट के पास जो नाला है, वह मार्केटिंग बोर्ड द्वारा बनाई गई सड़क का है। इसकी सफाई की जिम्मेदरी ग्राम पंचायत फतेहपुर की है। उसके बावजूद भी वे अपने सफाई कर्मचारियों से इसकी सफाई करवाते रहते है। अब भी एक या दो दिनों में सफाई करवा दी जाएगी। -सुनीता सैनी, अध्यक्ष, नगरपालिका पूंडरी।

इस बारे में पहले भी बात हो चुकी थी, लेकिन नगरपालिका हमेशा अनाज मंडी को पूंडरी की हद में होने की बात करती रही है। बावजूद इसके वे पंचायत के सफाई कर्मचारियों से इसकी सफाई करवाते रहेंगे। -सोहनलाल, सरपंच, ग्राम पंचायत फतेहपुर।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें