फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्राथमिक शिक्षकाें को मिलेगा संख्यात्मक ज्ञान का प्रशिक्षण

Thu, 01 Jun 2023 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिलेभर में सरकारी स्कूलों के प्राथमिक अध्यापकों को निपुण भारत मिशन के तहत बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ये शिविर अलग अलग खंडों में आयोजित होंगे। तीन खंडों में शुरू हो गए हैं। इसके लिए विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। इससे बच्चों में पढ़ाई को लेकर भी रुचि बढ़ेगी। साथ ही अध्यापकों को भी ज्ञानवर्धक बनाया जाएगा।
विज्ञापन


इन अध्यापकों को 28 मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण देंगे। एफएलएन के समन्वयक सुनील दत्त ने बताया कि जिले में 1800 प्राथमिक अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए पहले 28 मास्टर ट्रेनर भी प्रशिक्षित किए जा चुके हैं। जो अब इन अध्यापकों को प्रशिक्षण देंगे। इन मास्टर ट्रेनर्स के लिए एम3एम और लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन की तरफ से आमुखीकरण प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि ये ट्रेनर भाषा एवं संख्यात्मक ज्ञान में गुणी होकर जिले के जेबीटी शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। इसमें भाषा एवं संख्यात्मक ज्ञान में शिक्षकों को निपुण बनाएंगे। इससे जिले के समस्त बच्चे कक्षा एक से तीन तक अपनी मूलभूत भाषा व संख्यात्मक ज्ञान में निपुण होंगे।
विज्ञापन


जिले में अगल-अलग खंडों में 30 जून तक प्रशिक्षण शिविर संचालित होंगे। इसमें गुहला में शिविर का शुभारंभ हो गया है। इस दौरान काफी संख्या में प्राथमिक अध्यापकों ने भाग लिया। इससे पहले भी अध्यापकों को विभाग की तरफ से विशेष शिविर के दौरान प्रशिक्षण दिया था। ताकि बच्चों को पढ़ाई के साथ अतिरिक्त ज्ञान भी दिया जा सके। इसके अलावा अध्यापकों को योगाभ्यास भी करवाया। एक जून से छुट्टियां आरंभ हो रही है। इन छुट्टियों को अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डा. सुभाष चंद्र ने बताया कि निपुण हरियाणा मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान पर प्राथमिक अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें 28 मास्टर ट्रेनरों की ड्यूटी लगाई है। गुहला में शिविर आरंभ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें