फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नहर पटरी पर रखे मधुमक्खियों के बाक्स से लोग परेशान

Mon, 25 Mar 2024 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। सिरसा ब्रांच नहर पर इन दिनों किसानों और सुबह-सांय की सैरगाह पर जाने वाले लोगों को मधु मक्खियों से जंग लड़नी पड़ रही है। सजूमा रोड पर नहर की पटरी पर बड़ी संख्या मेंं मधु मक्खियों के बाक्स रखे जाने से ये समस्या बनी है।

राजपूत सभा के पूर्व प्रधान रामकुमार राणा, संजय निर्मल, सुबोध राणा और सोमपाल राणा ने कहा कि वे नित सुबह-शाम सैर को आते हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं, बड़े-बुजुर्ग व बच्चे इस क्षेत्र मेंं सैर के लिए आते हैं। इस दौरान अव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से रखे अनगिनत बाक्स से मधु मक्खियों के झुंड उन्हें घर लेते हैं। कई बार तो मधु मक्खियों के हमले में लोग घायल भी हुए हैं। बावजूद इसके समस्या का निवारण नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन








गेहूं कटाई का समय नजदीक है। यदि यही स्थिति बनी रही तो किसानों के समक्ष बड़ी समस्या आड़े आ सकती है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें