कैथल। जिले के एक गांव से एक 19 वर्षीय युवती लापता हो गई। पूंडरी थाना में दी गई शिकायत में एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 21 मार्च को उसकी 19 वर्षीय बेटी बिना बताए घर से चली गई। उन्होंने उसकी आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। मामले के जांच अधिकारी एएसआई सुखबीर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में राजौंद थाना में दी गई शिकायत में एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि 20 मार्च को गांव से उसकी 21 वर्षीय बेटी बिना बताए घर से चली गई। मामले की जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल रितु देवी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
उधर, राजौंद पुलिस ने एक महिला के बिना बताए घर से चले जाने का मामला दर्ज किया है। कसान गांव के एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 16 मार्च को उसकी पत्नी उसकी 9 वर्षीय बेटी के साथ बिना बताए घर से चली गई। ामले के जांच अधिकारी एएसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद