फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता ने कांग्रेस की ईवीएम को किया खराब, नरेंद्र मोदी की ईवीएम हुई मजबूत : सीएम नायब सैनी

Mon, 02 Dec 2024 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। चंदाना गेट स्थित गैबी साहिब मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय महाराजा शुरू सैनी जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कांग्रेस पर खूब जुबानी हमला बोला। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब झूठ का पुलिंदा बन चुका है। यह झूठ का पुलिंदा हरियाणा के चुनावों में सफलता हासिल नहीं कर पाया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले भूपेंद्र हुड्डा की टीम आश्वस्त थी कि उनकी सरकार बन जाएगी, लेकिन चुनाव परिणाम के बाद जनता ने कांग्रेस की ईवीएम को खराब कर दिया जबकि नरेंद्र मोदी की ईवीएम मजबूत हुई है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में भर्ती रोको गैंग खड़ा किया था, लेकिन भाजपा की सरकार आने के बाद यह गैंग गायब हो गया। कांग्रेस ने जिस भी प्रदेश में झूठ बोलकर सत्ता हथियाई, वहां पर दो साल बाद भी प्रदेश हित में कार्य नहीं कर पाई है। सीएम ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले जब उन्होंने शपथ ली तो उस समय 15 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी दी। इसके बाद जब विधानसभा चुनाव के परिणाम आए तो उन्होंने सीएम की शपथ लेने से पहले 24 हजार युवाओं को नौकरी देने का काम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें