फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद पड़े सीवरेज के विरोध में लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
। राजकीय श्री कपिल मुनि महिला कालेज के पास स्थित इंदिरा कॉलोनी में पिछले कई दिनों से पेयजल और सीवरेज समस्या का समाधान न होने से नाराज लोगों ने रेलवे रोड पर सोमवार को जाम लगा दिया। एक घंटा तक हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान हरियाणा को पंजाब से जोड़ने वाले रेलवे रोड पर जाम लगा रहा और कई वाहन फंसे रहे। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही कलायत एसडीएम डॉ. संजय कुमार मौके पर पहुंचे। उनके समझाने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हो गए।
विज्ञापन

सुरेंद्र बैद, इंद्र सिंह, पाला राम, सतबीर सिंह, बलराज सिंह, ज्ञान सिंह, प्रदीप, नन्हा राम, चीनिया, बिमला, संतरो, कमलेश ने कहा कि जन स्वास्थ्य विभाग बूस्टर नंबर-2 के सामने सीवरेज मेन होल के ओवरफ्लो होने से आवासीय क्षेत्र व कालेज रोड पर गंदा पानी भरा है। शिकायत देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि सीवरेज निकासी व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पिछले काफी समय से एस्टीमेट बनाए जा रहे हैं। लेकिन योजना जमीनी स्तर पर नहीं उतर पा रही। इसी वजह से कॉलेज, इंदिरा कॉलोनी और नगर के अन्य क्षेत्रों के लोग सीवरेज समस्या से लोग जूझ रहे हैं। एसडीएम डॉ. संजय कुमार ने बताया कि लोगों की समस्या को क्रम वार सुना गया है। इस संदर्भ में जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा। इस दौरान उन्होंने गंदे पानी की फोटो भी ली और लोगों को समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें