गांव बुच्ची में रविवार की रात लाइसेंसी रिवाल्वर से अचानक गोली चलने से फौजी की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार रिवाल्वर को साफ करते समय हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया।
पूंडरी थाना एसएचओ निर्मल सिंह ने बताया कि बुच्ची निवासी कुलदीप-34 फौज में नौकरी करता था और फिलहाल शिमला में उसकी पोस्टिंग थी। वह तीन मार्च तक एक महीने के लिए छुट्टी पर घर आया था। रविवार रात को कुलदीप अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर की सफाई कर रहा था। तभी अचानक गोली चल गई। कनपटी पर गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस व सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि कुलदीप दो बहनों का इकलौता भाई था और उसकी दो बेटियां हैं।