फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन का आरोप, हंगामा

Mon, 08 Aug 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सुभाष नगर में एक संगठन पर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाकर लोगों ने खूब हंगामा किया। कथित तौर पर धर्म परिवर्तन करवा रहे व्यक्ति को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं आरोपी संगठन ने धर्म परिवर्तन की बात से इंकार किया है। पुलिस ने मामले में जांच आरंभ कर दी है। कालोनी के लोगों का कहना है कि वे कालोनी में इस तरह की गतिविधि नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


सुभाष नगर कैथल निवासी राहुल, राममेहर, कमला, सुनीता, ऊषा, लक्ष्मी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कालोनी के एक मकान में सत्संग हो रहा है। जब वह सत्संग में गई तो वहां पर हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ भाषण दिए जा रहे थेे और हिंदू देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि इसके अलावा युवाओं व महिलाओं को लालच दिया जा रहा था कि अगर वे हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाते हैं तो उनके सभी दुख दूर हो जाएंगे। पढ़े-लिखे बेरोजगारों को विदेशों में रोजगार दिया जाएगा। इसकी सूचना उन्होंने हिंदू संगठन के लोगों व पुलिस को दे दी।

इसके बाद संबंधित व्यक्ति को पकड़ कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। बताया गया कि इस व्यक्ति ने यहां मकान किराये पर लिया हुआ है।

 मौके पर पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के जिला सहमंत्री राजेश गोयल ने कहा कि कालोनी में जबरन धर्म परिवर्तन किया जा रहा है। लोगों को लालच दिया जा रहा है। वे जबरदस्ती या लालच देकर हिंदुओं का धर्म परिवर्तन नहीं होने देंगे। इस मौके पर हिंदू संगठनों की तरफ से नरेश मित्तल, हिंदू जागरण मंच से सुनील, हिन्दू जागरण मंच के संयोजक रोशन सैनी, अधिवक्ता गोपाल भट्ट, रोशन लाल, निशु सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह थे 20 लोग इस बार 100 से अधिक
कॉलोनी वासियों ने बताया कि सत्संग में कॉलोनी का कोई व्यक्ति नहीं है। पिछले रविवार को भी सत्संग हुआ था। जिसमें केवल 20 लोग ही आए थे। लेकिन इस बार बाहर से 100 से अधिक लोग आए। उन्होंने बताया कि कॉलोनी की कुछ महिलाएं व युवक सत्संग के बीच में जाकर बैठ गए। जहां पर उन्होंने हिन्दू देवी देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। जिसके बाद कॉलोनीवासी एकत्रित होकर वहां पहुंचे और वहां पर सत्संग करवा रहे पोस्टर को पकड़ लिया। जिसको उन्होंने पुलिस के हवाले किया है।

सुभाष नगर से कुछ लोगों ने शिकायत की है। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
रामचंद्र, एसएचओ

शहर में कर रही है 4500 एनजीओ काम, विदेशों से आ रहा है पैसा
विश्व हिन्दू परिषद के सह मंत्री राजेश ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले आरटीआई लगाई थी। जिसमें यह खुलासा हुआ था कि कैथल जिले में करीब 4500 एनजीओ काम कर रही है। जिसमें कुछ विदेशों से जुड़ी है। उन्होंने बताया कि लोगों को पहले लाखों रुपये का लालच दिया जाता है। धर्म परिवर्तन करने के लिए पहले कुछ लोग गुरु धारण करने की बात कहते हैं। फिर हिंदू देवी-देवताओं को बाहर निकालने की बात करते हैं। उन्होंने बताया कि शहर के जगह-जगह ये लोग लोगों का धर्म परिवर्तन करने के लिए उनकी सोच बदलते हैं। सरकार को चाहिए कि विदेशों से आने वाले पैसे के बारे में पता करवाए। अगर सरकार यह पता नहीं करवाती है तो यह फैसला भी लोगों पर छोड़ दे। उन्होंने कहा कि आरटीआई की रिपोर्ट उन्होंने आईबी, सीआईडी, रॉ, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति तक भेजी है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें