फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे जमा करवाए, पर नहीं मिला गैस कनेक्शन

Sat, 05 Jul 2014 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नीलम गैस एजेंसी में कई माह से गैस कनेक्शन के लिए चक्कर काट रहे लोगों का गुस्सा शनिवार को फूट गया। लोगों ने एजेंसी के बाहर रोष प्रकट किया और आरोप लगाया कि यहां करीब 45 से अधिक लोगों के कनेकशन के लिए 6300 रुपये के हिसाब से पैसे तो जमा करवा लिए, लेकिन कनेक्शन नहीं दिए गए।
विज्ञापन


 जब एजेंसी संचालक से पूछने गए तो संचालक ने एजेंसी में कार्यरत एक महिला कर्मी को जिम्मेवार बताकर पल्ला झाड़ लिया तथा कहा कि एजेंसी के पास उनके पैसों का कोई रिकॉर्ड नहीं है।

एजेंसी संचालक का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण
एजेंसी क बाहर रोष प्रकट कर रहे विनोद, किरणपाल, रामदिया, राजेश, महेंद्र, इंद्रपाल, ममता, काका शर्मा, प्रेम, संजू, नरेश, शीशपाल, शिव, गुरबचन, फुल्लो, सोमनाथ, रवि, रामदिया, हंसराज, अजमेर, संजय भारद्वाज और महिंद्रो ने कहा कि उन्होंने तीन-चार महीने पहले एजेंसी में गैस कनेक्शन के लिए 6300 रुपये के हिसाब से पैसे जमा करवाए थे। यहां कार्यरत कर्मचारियों ने उनके कागजातों पर पैसे रिसीव करके तिथि भी अंकित की है। इसके बाद अब जब वे एजेंसी में कनेक्शन के लिए आते हैं तो उन्हें टरका दिया जाता है।
विज्ञापन


उनमें से किसी को चूल्हा दे दिया गया तो किसी को कुछ भी नहीं दिया गया। शनिवार को एजेंसी कर्मियों ने बताया कि पैसे का एजेंसी में कोई रिकॉर्ड नहीं है। न ही उनके पैसे जमा हैं न ही उनके कनेक्शन आवेदन संबंधी कोई रिकॉर्ड़। जिस कारण उनकी पैरों के नीचे जमीन खिसक गई। उनके 40 से अधिक लोगों का करीब  ढाई लाख रुपया बनता है, जिसका कोई हिसाब नहीं दिया जा रहा। दुकानदार सोमनाथ का कहना है कि वह अपनी दुकान बंद करके हर दूसरे-तीसरे दिन यहां पूछने के लिए आता है, लेकिन कनेक्शन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। भाजपा नेता संजय भारद्वाज ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच की जानी चाहिए।

उधर, फोन के माध्यम से ‘अमर उजाला’ द्वारा संपर्क किए जाने पर उक्त महिला कर्मचारी ने कहा कि उस पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है। उसने किसी का कोई पैसा नहीं लिया है।

कोट
अभी पता चला है कि यहां इतने लोगों ने पैसे जमा करवाए हैं। यहां कार्यरत एक महिला कर्मचारी से जानकारी ली जा रही है कि इन लोेगों का रिकॉर्ड और पैसे कहां हैं। जिसने भी यहां पैसे जमा करवाए हैं, उसे उसका पैसा दिया जाएगा या फिर कनेक्शन दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन

संदीप कुमार, संचालक, नीलम गैस एजेंसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें