फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके का स्थान बदलवाने पूरा गांव उतरा सड़क पर

Thu, 25 May 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
विज्ञापन
लोगों ने दिया धरना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांव कुराड़ में शराब के ठेके का स्थान बदलवाने के लिए ग्राम पंचायत सहित पूरा गांव ही सड़क पर उतर आया। ग्रामीणों ने ठेके के सामने तंबू लगा कर धरना शुरू कर दिया। स्कूल की छात्राएं भी शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन में शामिल हो गई।
विज्ञापन


ग्राम सरपंच सतबीर सिंह ने बताया कि गांव के मुख्य बस अड्डे के बीचों बीच ठेकेदारों ने शराब की दुकान खोल दी है। बस स्टैंड पर पूरा दिन महिलाओं, लड़कियों व बच्चों का आना जाना होता है। शराब की दुकान से उन लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। बस स्टैंड के निकट सरकारी स्कूल भी है। ठेके के बाहर लोग सरेआम शराब पीते हैं। ग्राम पंचायत ने इस संदर्भ में प्रस्ताव डाल कर बीडीपीओ के माध्यम से जिला आबकारी व कराधान आयुक्त को भिजवाया था।

उसके पश्चात ग्राम पंचायत व गांव के लोगों का प्रतिनिधि मंडल उक्त अधिकारी से मिला था और पूरे गांव की समस्या उनके सामने रखते हुए ठेके को अन्यत्र कहीं किए जाने की मांग की थी। काफी दिनों तक तो अधिकारी उन्हें आश्वासन देते रहे पर ठेके का स्थान नहीं बदला गया। उल्टा आबकारी व कराधान अधिकारी ने पंचायत को यह कहते हुए वापस कर दिया कि ठेका सही जगह पर है। उसका स्थान किसी सूरत में बदला नही जाएगा। धरने में शमशेर सिंह, सूबे सिंह, ज्ञानीराम, चंादी राम, इंद्र शर्मा, सत्ता शर्मा, अनिल कुमार, राजा राम, दिलबाग, सुरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें