फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम पर नहीं मिल रही बेटियों को राह

Thu, 25 May 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
विज्ञापन
छात्राओं ने जाम लगाकर मांग की - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दसवीं के परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी के आरोपों पर बेटियां लगातार दूसरे दिन भी चौक पर आ धमकी और सुबह नौ बजे चौक को जाम कर दिया। राजकीय कन्या विद्यालय की छात्राओं ने जाम लगाकर मांग की कि उनकी समस्या पर ध्यान दिया जाए। आखिर उनका क्या कुसूर है? सारे साल पढ़ने के बाद अब उन्हें अचानक फेल कर दिया गया। जाम की सूचना पर डीईओ स्कूल में पहुंचे और छात्राओं को 5 दिन में समस्या के समाधान का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर को परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए छात्राओं ने पिहोवा चौक को जाम कर दिया था। उस समय डीईओ निर्मल तनेजा व डिप्टी डीईओ ने आश्वासन दिया था कि वे वीरवार सुबह स्कूल में पहुंच कर समस्या जानेंगे और उनका समाधान होगा। वीरवार सुबह जब छात्राएं स्कूल में पहुंची तो उन्हें डीईओ स्कूल में नहीं मिलीं। जिस पर वे भड़क उठीं और पिहोवा चौक पर मानव चेन बनाकर जाम कर दिया। साथ ही शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जाम की सूचना पाते ही एसएचओ अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने उन्हें समझाया और कहा कि डीईओ स्कूल पहुंच गई हैं। करीब आधे घंटे बाद छात्राएं जाम खोलकर स्कूल पहुंची।
स्कूल में डीईओ निर्मल तनेजा, डिप्टी डीईओ शमशेर सिरोही, शमशेर गुलशन, मुख्याध्यापक रामकुमार शर्मा उन्हें समझाया। डिप्टी डीईओ ने उन्हें पूर्ण रूप से उनका साथ देने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह परीक्षा परिणाम को लेकर निराश न हो। उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। डीईओ निर्मल तनेजा ने कहा कि उन्होंने मेल के माध्यम से परीक्षा में गड़बड़ी के बारे में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को सूचित कर दिया है। इस पर बोर्ड ने शिक्षा विभाग से फेल हुई छात्राओं के बारे में पूरी जानकारी भी मांग ली है। इस गड़बडी को तीन से पांच दिन में ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन


जाम लगा रही छात्रा गश खाकर गिरी
जब  छात्राओं ने साइकिलों के माध्यम से पिहोवा चौक को जाम किया था तो उस समय छात्रा शिवानी एसएचओ को अपनी बताते हुए भावुक हो गई। गर्मी के कारण उसे चक्कर आ गया और वह गिर पड़ी। इसके बाद अन्य छात्राओं ने उसे पानी पिलाया। उसे पांच मिनट के बाद होश आया। वहीं एक छात्रा की पुलिसकर्मियों से तीखी नोक-झोक हुई। छात्रा ने कहा कि वे अपना हक मांग रही हैं।

समाधान नहीं हुआ तो सोमवार को फिर करेंगे प्रदर्शन
छात्राओं ने कहा कि उनके साथ बहुत अन्याय हुआ है। परीक्षा परिणामों में भारी धांधली हुई है। वे अच्छे अंक पाने के लिए दिन रात मेहनत करती थी। बोर्ड ने पहले तो अच्छे अंकों से पास कर दिया लेकिन उसके बाद में हमें फेल कर दिया। उन्होंने कहा कि यदि सोमवार तक उनके परिक्षा परिणामों को ठीक नहीं करवाया गया तो वे दोबारा प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेगी।

छात्राओं की समस्या को लेकर बोर्ड सचिव से बात हुई है। 56 छात्राओं की ऐसी शिकायत सामने आई है। बोर्ड सचिव को पूरी जानकारी भेज दी है। शुक्रवार को दो अध्यापक बोर्ड में जाएंगे। जहां परिणाम में गड़बड़ी मिली तो उसे ठीक करवा दिया जाएगा। यदि परिणाम सही है तो यह बदलेगा नहीं। किसी बच्चे के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
निर्मल तनेजा, डीईओ, कैथल।

एसएफआई ने किया समर्थन
दसवीं के परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी पर इसे ठीक करने की मांग का एसएफआई ने भी समर्थन किया है। राज्य उपप्रधान गौरव शर्मा, जिला सचिव मंजीत ने कहा कि दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में भारी अनियमितता बरती गई है। दूसरी बार जारी परीक्षा परिणाम में भारी खामियां है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें