फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चीका के लोगों ने मांगा समाधान

Thu, 25 Jul 2024 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला चीका। इंडस्टि्रयल एरिया व रिहाइसी काॅलोनी नंबर एक के शिष्टमंडल ने बुधवार को हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी के निदेशक व भाजपा नेता सरदार हरपाल सिंह से पिहोवा में मुलाकात कर इन कॉलोनियों से संबंधित समस्याएं उनके समक्ष रखी।

शहर के प्रमुख व्यापारी सरदार दलीप सिंह मठाडू, सतनारायण शर्मा व शीशन चाबा के नेतृत्व में गए शिष्टमंडल के सदस्यों ने सरदार हरपाल सिंह को बताया कि साल 1967-68 में चीका में मंडी टाउनशिप ने इंडस्ट्रीयल एरिया व रिहायशी कॉलोनी काटी थी। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हाई पावर कमेटी की बैठक में साल 2015 में इंडस्टि्रयल एरिया का सीएलयू कर दिया था और इसके लिए तीन अलग अलग कैटेगरी में राशी निर्धारित की थी। सदस्यों ने बताया कि इसके बाद सरकार ने हुड्डा विभाग के अधिकारियों को निर्धारित की गई राशि जमा करवाने को कहा था। अधिकारियों ने सरकार के आदेशों का पालन नहीं किया और यह मामला आज तक लटका है। रिहायशी काॅलोनी नंबर एक के निवासियों ने सरदार हरपाल सिंह को बताया कि हुड्डा विभाग ने इस काॅलोनी के निवासियों के लाखों रुपये बकाया निकाले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदस्यों ने बताया कि इस कॉलोनी को काटे 45 साल का समय बीत चुका है। तब से लेकर आज तक प्लाटों के कई कई बार बंटवारा हो चुका है। अब विभाग बांटे गए प्लाटों को मालिकों के नाम नहीं चढ़ा रहा जिससे प्लाट मालिकों को लोन लेने या इन्हें बेचने खरीदने में दिक्कतें आ रही है। इस मौके पर उनके साथ राजेश जैन, राजकुमार, मनोज मित्तल, रमेश सैनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें