फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बाढ़ पीडि़तों की सहायता के लिए पंजाब पहुंचे कलायत के लोग

Fri, 19 Sep 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कलायत के युवाओं की टीम राहत सामग्री लेकर पंजाब के फिरोजपुर और फाजिल्का जिले के गांवों में पहुंची। 15 दिन चले अभियान के दौरान जमा राशि से कपड़े, अनाज, दाल, आटा, चावल, तेल, दवाइयां, कंबल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की किट तैयार की गईं। इन्हें गढ़ी मतड़, गजनीवाला और तेजनवाला गांवों में वितरित किया गया।
इन गांवों में आज भी बड़े पैमाने पर पानी भरा हुआ है। टीम के सदस्य साहिल ने बताया कि वहां के लोग अभी भी बुरी तरह से मदद के मोहताज हैं। स्थानीय कमेटी के सहयोग से जरूरतमंद परिवारों में किटें बांटी गईं। अजय आशू ने कहा कि हालात बेहद खराब हैं—खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं और पशुओं के लिए चारा तक नहीं बचा। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि इस कठिन समय में खुलकर पंजाब के लोगों की मदद के लिए आगे आएं और मानवता की सेवा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने सहयोग राशि और सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए कलायत नगरवासियों का आभार जताया। टीम में अनिल राणा, जोगिंदर यादव, साहिल राणा, जस्सी राणा, राकेश यादव, राघव, कॉमरेड सत्यवान, अजय आशू और रोहतास शामिल रहे। उन्होंने बताया कि पंजाब में आई भयंकर बाढ़ ने हजारों परिवारों को बेघर और बेसहारा कर दिया है।

18केएलटी47: सहायता सामग्री लेकर पंजाब के गांवों में पहुंची कलायत के युवाओं की टीम
18केएलटी48: बाढ़ के बाद अब भी ऐसे हालात झेल रहे हैं गांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें