फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजौंद में कैथल-असंध मार्ग की टूटी हुई सड़क से लोगों को परेशानी

Thu, 21 Nov 2024 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। कैथल-असंध मार्ग की टूटी हुई सड़क अपनी बदहाली के आंसू बहा रही है। टूटी सड़क को लेकर नगरवासी कई बार संबंधित विभाग को अवगत करवा चुके है, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। सड़क पर जगह जगह बने गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन रहे है।
विज्ञापन

दुकानदार मनमोहन, मनीराम, कुलदीप, रामकुमार,श्याम, आजाद, सिंदा, बीरू, दीपक ने बताया कि कई जगह से टूटी हुई सड़कों की शिकायत पीडब्ल्यूडी विभाग को की जा चुकी है। लेकिन विभाग लंबी तान कर सोया हुआ है। लोगों का कहना है कि शायद पीडब्ल्यूडी विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। दुकानदारों ने बताया कि इस टूटी हुई सड़क से रात को कई अज्ञात वाहन चालक चोटिल हो चुके है। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि संबंधित विभाग ने समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया तो वह सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने को विवश होंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें