फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पेयजल को तरस रहे लोग

Tue, 10 Sep 2024 03:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गांव मुंदड़ी के पास सिरसा ब्रांच नहर के टूट जाने के कारण जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के प्योदा रोड के नहरी जल आपूर्ति के दो टैंकों में पानी की भरपाई नहीं हो सकी है। इस वजह से पेयजल के समय में कटौती की जा रही है। दिनभर में एक समय पानी मिलने से लोगों को परेशानी हो रही है।

मौसम में बदलाव के चलते लगातार लोग गर्मी झेल रहे हैं। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के उपमंडल अभियंता गोपाल वेद ने बताया कि टैंकों में पानी की कमी के कारण यह व्यवस्था की गई है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से जल आपूर्ति में कटौती से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। उधर, प्योदा रोड के नहरी जल आपूर्ति घर पर नए ट्यूबवेल भी लगाई जा रहे हैं, ताकि शहर वासियों को पानी की किल्लत का सामना न करना पड़े। पानी की कमी के बीच जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने शहर के लोगों पानी को व्यर्थ न बहने और इसका संरक्षण करने की अपील भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि शहर का 70 फीसद क्षेत्र नहरी पानी की सप्लाई पर आधारित है। यदि नहर में पानी नहीं आता है तो समस्या आती है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की अपील है कि शहर में जहां पर पानी नहीं आता है, वहां पर स्टोर करें। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के उपमंडल अभियंता गोपाल वेद ने सभी शहरवासियों से अपील है कि वह पानी की व्यर्थ न बहाएं, संरक्षित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें