फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हमला करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Tue, 10 Sep 2024 03:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी गांव सारसा कुरुक्षेत्र निवासी संदीप सिंह को काबू कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि तितरम निवासी मोहित की शिकायत के अनुसार उनके गांव के एक व्यक्ति की 9.5 किले खेती योग्य भूमि को उन्होंने ठेके पर लिया था। उसी जमीन को पिछले साल उनके ही गांव के मेहर सिंह ने ठेके पर लिया हुआ था। मेहर सिंह के लडक़े शीलू ने शिकायतकर्ता के भाई अंकुश को पहले ही कहा था कि तुमको हम इस जमीन पर फसल उगाने नहीं देंगे।

तीन मई की सुबह वह उसका भाई अंकुश, उसका चचेरा भाई अमन व अन्य उस जमीन को देखने के लिए गए हुए थे। शिकायत अनुसार जब वह अपने भाई अमन के साथ बाइक पर वापस आ रहा था तो तितरम मोड़ के पास एक गाड़ी ने उनको सीधी टक्कर मारी।
विज्ञापन


गाड़ी से 5-6 लडक़े नीचे उतरे जो उसके पीछे लाठी-गंडासी लेकर आए। उनमें से उसने शीलू व आशीष को पहचान लिया। आरोपियों ने उसके ऊपर गंडासी से हमला करके चोटें मारी। राहगीरों को आता देखकर सभी आरोपी गाड़ी में सवार होकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मामले में पहले ही छह आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपी संदीप भी उक्त मामले में आरोपियों के साथ था। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें