फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: त्योहारी सीजन में जाम से परेशान हो रहे लोग

Thu, 16 Oct 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
15kht_22कै​​थल के पिहोवा चौक पर जाम में फंसे वाहन।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। शहर के तलाई बाजार, पिहोवा चौक, ओल्ड सब्जी मंडी रोड और छोटू राम चौक के आसपास हर दिन जाम की स्थिति बनी रहती है, जो अब आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। दिवाली और धनतेरस जैसे त्योहार नजदीक हैं, ऐसे में खरीदारी करने आने वाले लोग और रोजाना निकलने वाले राहगीर दोनों ही इस समस्या से जूझ रहे हैं।

कई बार एम्बुलेंस तक जाम में फंसी रहती है, जिससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ सकती है। लोगों का कहना है कि शहर के मुख्य बाजारों में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग वाहन सड़क किनारे खड़ा कर देते हैं। चारपहिया वाहन सड़क के बीच खड़े हो जाते हैं और दोपहिया वाहन दुकानों के सामने कतार में लग जाते हैं। इससे सड़क की चौड़ाई आधी रह जाती है और मिनटों में जाम लग जाता है।
विज्ञापन


अतिक्रमण से और बिगड़ी स्थिति ः बाजार में कई दुकानदार अपने सामान को सड़क तक लगा देते हैं। सब्जी और फलों के ठेले वाले भी अतिक्रमण कर सड़क किनारे खड़े रहते हैं। इससे पैदल चलने वालों के लिए जगह नहीं बचती और भीड़ सड़क पर आ जाती है।

तलाई बाजार के दुकानदार सुरेश मित्तल ने कहा कि अतिक्रमण की वजह से दिक्कत बढ़ती है, लेकिन अगर नगर परिषद वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराए तो वे सामान वहां लगा सकते हैं।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी रेखा शर्मा ने प्रशासन से मांग की कि जल्द पार्किंग की व्यवस्था करें, अतिक्रमण हटाएं और सड़क किनारे खड़े वाहनों पर चालान करें। साथ ही बाजार के आसपास अस्थायी और स्थायी पार्किंग स्थल बनाए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें