फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गली में गंदे पानी से दुर्गंध लोगों को हो रही मुश्किल

Mon, 28 Jul 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। पुराना कुरुक्षेत्र रोड से विकास स्कूल की ओर जाने वाली गली इन दिनों बदहाल स्थिति में है। गंदे पानी और कीचड़ से गली लबालब भरी पड़ी है, जिससे न केवल स्थानीय लोगों को, बल्कि राहगीरों और स्कूली बच्चों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासी डॉ. राजेश वशिष्ठ ने बताया कि गली के दोनों ओर बनी नालियां टूटी पड़ी हैं और सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी गली में ही ठहरा रहता है। उन्होंने बताया कि कई स्कूली बच्चे इस गंदे पानी में फिसल चुके हैं, जिससे उनका स्वास्थ्य भी खतरे में है।
विज्ञापन


बदबू इतनी अधिक है कि घरों में रहना तक दूभर हो गया है। स्थानीय लोग बताते हैं कि घरों में बैठकर खाना खाना भी मुश्किल हो गया है। गली में मच्छरों और मक्खियों की भरमार है, जिससे महामारी फैलने की आशंका भी बढ़ गई है।

शिकायतें की पर नतीजा सिफर ः डॉ. वशिष्ठ का कहना है कि हर बार सिर्फ आश्वासन मिलता है कि जल्द समाधान किया जाएगा, लेकिन वास्तव में कोई कदम नहीं उठाया गया। अब लोगों ने जिला प्रशासन से समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है।

जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ शमशेर सिंह ने बताया कि गली की मरम्मत को लेकर निविदा जारी की जा चुकी है, लेकिन फिलहाल महाग्राम योजना के तहत सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का काम जारी है।
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक गली के सभी घरों को सीवरेज कनेक्शन नहीं मिल जाते, तब तक गली का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा सकता। जैसे ही यह कार्य पूर्ण होगा, अगले ही दिन गली का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें