फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बॉर्डर सील होने से लोगों को झेलनी पड़ रहीं परेशानियां

Fri, 08 Mar 2024 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुहला-चीका। किसान आंदोलन 2.0 के चलते 13 फरवरी से सील किए गए पंजाब बॉर्डर को जनता जल्द खुलने की उम्मीद लगाए बैठी है। किसानों का आंदोलन अभी शांत है लेकिन बॉर्डर सील होने के चलते लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। ऐसे में प्रशासन धीरे-धीरे रास्तों को सामान्य करने का प्रयास कर रहा है। पंजाब जाने वाली दो मुख्य सड़कों को छोड़कर अन्य सभी रास्तों पर आवाजाही शुरू हो चुकी है।

अभी तक चीका में टटियाना बॉर्डर व खनौरी रोड पर संगतपुरा बॉर्डर ही पूरी तरह सील है। इन दोनों मुख्य रास्तों के बंद होने से पंजाब की तरफ आने-जाने वाले राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बॉर्डर सील होने से स्थानीय जनता भी परेशान है। बॉर्डर खोलकर जनता को राहत देने के लिए प्रशासन स्थिति को देख रहा है। आगामी कुछ दिनों तक ऐसे ही शांति बनी रही तो जल्द ही सील किए गए बॉर्डरों पर आवाजाही के लिए रास्ते खोले जाएंगे। एमएसपी सहित अन्य मांगों को लेकर किसान संगठनों ने 13 फरवरी को दिल्ली कूच का एलान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीका क्षेत्र के ज्यादातर लोग शिक्षा व इलाज के लिए पटियाला जाते हैं। बॉर्डर सील होने के बाद पटियाला पहुंचने के लिए लंबा सफर तय करना पड़ रहा है। इसके अलावा पंजाब क्षेत्र के गांव से चीका के स्कूलों में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को भी पैदल ही बॉर्डर पार करना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें