फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दूषित पेयजल आपूर्ति से नाराज लोगों का प्रदर्शन

Sat, 20 May 2023 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। कलायत में दूषित पेयजल सप्लाई को लेकर वार्ड छह के लोगों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि जन स्वास्थ्य विभाग से पिछले कई दिन से जो जलापूर्ति की जा रही है, उसमें सीवरेज का पानी भी आ रहा है। बदबू और गंदगी से सभी परेशान हैं। कई लोग उल्टी-दस्त से परेशान हैं। लोगोें ने बताया कि विभाग के अधिकारियों को स्थिति से अवगत भी करवाया गया, लेकिन कोई कार्य नहीं हुआ।
विज्ञापन


कांता देवी, ओमपति, गौरव, रोशनी, बलदेव सिंह, हुक्म सिंह राणा, कमलेश, सुखपाल, सुशीला, पवन और रक्षा ने बताया कि संबंधित क्षेत्र के काफी लोग दूषित पानी पीने से उल्टी-दस्त के रोगों से परेशान हैं। नाराज लोगों ने जैसे ही प्रदर्शन किया तो विभाग हरकत में आ गया। इस संबंध में जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ कुलदीप गिल ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में शुद्ध पेयजल सप्लाई को लेकर टीम का गठन किया गया है। कर्मी सप्लाई का निरीक्षण करते हुए यह जांचने में लगे हैं। यदि किसी प्रकार की लापरवाही कर्मी करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
राजौंद में पीने के पानी की समस्या, जताई नाराजगी
राजौंद। नगर के वार्ड नंबर छह के लोगों ने पीने के पानी की समस्या पर प्रदर्शन किया। पानी की सबसे अधिक समस्या प्राइमरी स्कूल के समीप भट्ट मोहल्ला मेंद अधिक है। इस मोहल्ले में पानी की समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा। कई बार उच्च अधिकारियों को भी गुहार लगा चुके है, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। वार्ड वासी प्रेम सिंह, सतपाल शर्मा, बीरा शर्मा, ललित शर्मा, मीना, बाला, निर्मला देवी,रामकली, भगवानी राज रानी, राजू, नीरज देवी, गुड्डी, बीरमति, बसंती ममता ने बताया कि मोहल्ले से दूर दूर जाकर पानी लेकर आना पड़ता है। इस भीषण गर्मी में पानी का गंभीर संकट बना हुआ है। इन लोगों ने कहा है कि पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह सडक़ों पर उतरने को मजबूर होंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। एसडीओ आशीष ने बताया कि वह जेई को भेजकर वहां समस्या का समाधान करा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें