फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा निकाली, हुई मेहंदी रस्म

Sat, 20 May 2023 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर में तीन दिवसीय 20वां श्याम वंदना महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को शाम के समय भव्य निशान यात्रा निकाली गई। इससे पहले खाटू श्याम मंदिर में वीरवार की रात को मेहंदी रस्म अदा की गई। इसमें सैंकडों महिलाओं ने हिस्सा लिया था। इसमें महिलाओं ने भव्य रूप से अपने हाथों पर मेहंदी लगाई और विभिन्न डिजाइन भी हाथों पर सजाए। यह निशान यात्रा बड़ी देवी मंदिर के समीप स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर से शुरू हुई। जो पिहोवा चौक से होती हुई पुराना बस स्टैंड, छात्रावास रोड, नरवानियां बिल्डिंग, रेलवे गेट, तलाई बाजार व तहसील रोड से होती हुई वापस मंदिर में पहुंची। निशान यात्रा के तहत सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान खाटू श्याम का निशान उठाकर जयकार लगाए। अब शनिवार रात के समय आरकेएसडी महाविद्यालय परिसर में 20वां श्याम वंदना महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसमें कई प्रसिद्ध गायक बाबा खाटू श्याम का गुणगान करेंगे। इस मौके पर सैंकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें