फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खिलाडि़यों के नकद पुरस्कार, छात्रवृति के लंबित आवेदन पत्र आमंत्रित

Wed, 01 Jan 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। वर्ष 2023-24 (एक जनवरी 2024 से 31 मार्च 2024 तक) की खेल उपलब्धियों के आधार पर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिभाशाली खिलाडि़यों के लिए नकद पुरस्कार व छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी राज रानी ने बताया कि अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 जनवरी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन पत्र का नमूना विभागीय वेबसाइट www.haryanasports.gov.in पर उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि आवेदन के साथ खेल उपलब्धियों के प्रमाण-पत्रों की सत्यापित प्रतियां, खिलाड़ी की ओर से हरियाणा राज्य की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया गया हो व प्रतियोगिता का स्पोटिंग सर्टिफिकेट संलग्न किया जाए। खिलाड़ी की ओर से शपथ पत्र देना होगा कि वह कभी भी डोपिंग में पॉजिटिव नहीं पाए गए। इसके अलावा आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, बैंक की पासबुक रिहायशी प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो साथ लगाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें