फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित मुख्यमंत्री घोषणाओं को शीघ्र शुरू करवाएं अधिकारी : राहुल हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीसी राहुल हुड्डा ने विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लंबित मुख्यमंत्री घोषणाओं को शीघ्र शुरू करवाएं व जारी घोषणाओं को पोर्टल पर अपडेट करवाएं। एडीसी ने लघु सचिवालय स्थित सभागार में अधिकारियों की बैठक ली व मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में 286 मुख्यमंत्री घोषणाएं हुई हैं, जिनमें से 118 घोषणाएं पूर्ण हो चुकी हैं, 110 घोषणाएं प्रगति पर हैं, 39 घोषणाएं लंबित हैं और 19 घोषणाएं नोट फिजिबल हैं। उन्होंने कहा कि 39 लंबित घोषणाओं पर शीघ्र कार्य शुरू करवाने के लिए संबंधित अधिकारी कार्रवाई करें। इन घोषणाओं में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, लोक निर्माण, खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग व जन स्वास्थ्य विभाग से संबंधित घोषणाएं शामिल हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शामलात भूमि पर अवैध रूप से किए गए कब्जों को पुलिस बल की मदद से हटवाया जाए व विकास घोषणाओं को पूर्ण करवाया जाए।
विज्ञापन

39 लंबित घोषणाओं की समीक्षा की :
एडीसी ने 39 लंबित घोषणाओं की समीक्षा की। इन घोषणाओं में नई अनाजमंडी में प्रस्तावित अतिरिक्त शेड, कार्यालय परिसर व किसान विश्राम गृह का निर्माण, गांव दिवाल में प्रस्तावित बाईपास, चंदाना गेट से फ्रांसवाला तक सड़क को चौड़ा करना, सेरधा से फरियाबाद तक सड़क निर्माण, फरियाबाद से कुकरकंडा तक सड़क का निर्माण गांव सांच, धौंस, धुंधरेहड़ी, वजीर नगर में पशुपालन अस्पताल, नरड़ व खेड़ी सिंबलवाली में पशु पालन औषद्यालय का निर्माण शामिल हैं। माजरी में खेल स्टेडियम, हजवाना में पानी निकासी को दोनों तरफ से ड्रेन का निर्माण, बुच्ची व ग्योंग में पार्क या व्यायामशाला का निर्माण, पूंडरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों व नर्सों के लिए रिहायशी मकान, सांच में उप स्वास्थ्य केंद्र, खनौरी माईनर का रिमॉडलिंग, अंबाला रोड कैथल ड्रेन तक चार मार्गीकरण, गुहला से चाणचक तक कैनाल पाथ का निर्माण, आंधली से पंजाब बोर्डर तक सड़क, चीका शहर से पटियाला रोड़ तक बाईपास का निर्माण, गुहला में रिहायशी परिसर का निर्माण, आंधली में स्टेडियम का निर्माण, सोंगल में जूडो हॉल का निर्माण, चीका में जिम खाना क्लब का निर्माण शामिल हैं।
विकास कार्यों की स्टेटस रिपोर्ट को पोर्टल पर करवाएं अपडेट :
एडीसी ने लंबित घोषणाओं के बाद जारी घोषणाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन विकास कार्यों की स्टेटस रिपोर्ट को पोर्टल पर अपडेट करवाते रहें और विकास कार्य जल्द पूरे करवाएं। इन विकास परियोजनाओं में सीवन में गंदे पानी की निकासी व आधुनिक पार्क का निर्माण, भागल में उप स्वास्थ्य केंद्र, पाबसर में 33 केवी सबस्टेशन का निर्माण, गुहला विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सड़क का विस्तारीकरण, चीका में स्टेडियम का निर्माण, क्योड़क में लाल लाजपत राय पशु पालन विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र का निर्माण, कोटिकूट तीर्थ का विकास, मुंदड़ी में महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय, भानपुरा सब माइनर की रिमॉडलिंग, क्योड़क में सीवरेज प्रणाली सहित अन्य विकास परियोजनाएं शामिल हैं। क्योड़क गांव में सीवरेज प्रणाली का 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इनके अतिरिक्त उन्होंने विधानसभा क्षेत्रों के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की। इस अवसर पर गुहला की एसडीएम शशी वसुंधरा, कलायत के एसडीएम विवेक चौधरी, जिला राजस्व अधिकारी सुरेश कुमार व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें