पूंडरी पुलिस ने एक विवाहिता को ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में पूंडरी निवासी एक महिला ने बताया कि वह उसे मई 2019 को कृष्णा मंदिर के पास गांव चोंचड़ा का रहने वाला विकास उर्फ मोनू मिला। उसने उसका पीछा किया और उसके घर तक आ गया। इसके बाद वह उसके घर के चक्कर काटने लगा। जून माह के पहले सप्ताह में लगभग अचानक विकास उर्फ मोनू उसके कमरे में आ गया और उसके साथ जबरदस्ती की और उसकी फोटो भी खींच ली। इसके बाद उसने उसकी फोटो उसकेे पति को दिखाने और फेसबुक पर डालने की धमकी देने के बाद कई बार दुष्कर्म किया। 21 सितंबर 2019 को विकास जबरदस्ती उसके घर पर आ गया और उससे दुष्कर्म किया। तंग आकर उसने यह बात अपने पति को बताई। इसके बाद उसके पति ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने उसके पति की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।