संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान को लेकर अब महज तीन दिन ही शेष बचे हैं। ऐसे अब केवल मुद्दों पर ही बात हो रही है। केंद्र सरकार की योजना के तहत पीडल से पंजाब बॉर्डर तक बनने वाला बाईपास ठंडे बस्ते में है। इस बाईपास के निर्माण के लिए अब तक केवल सर्वे ही किया गया है। जबकि इससे आगे कोई बात नहीं बन सकी है।
गौरतलब है कि पीडल से पंजाब बॉर्डर तक बनने वाले बाईपास के निर्माण के लिए विधायक ईश्वर सिंह भी कई बार उठा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद इस बाईपास के निर्माण को लेकर कोई बात नहीं है पाई है। यदि इस मार्ग पर बाईपास का
निर्माण होता है कई गांवों में मुख्य मार्ग पर होने वाली भीड़ कम हो पाएगी। इस भीड़ को कम करने के लिए बाईपास का निर्माण काफी जरूरी है।
निर्माण से सुविधा मिल पाएगी
कैथल-पटियाला मार्ग काफी व्यस्त मार्ग है, लेकिन यहां पर एक भी बाईपास नहीं है। दिन हो या रात हो। इस मार्ग पर दिनभर सैंकड़ों वाहनों का आवागमन रहता है। इस आवागमन को देखते हुए केंद्र सरकार को यहां पर बाईपास का निर्माण करे तो लोगों को काफी सुविधा मिल पाएगी। - सुरेंद्र कुमार, चीका।
सीवन में भी बाईपास की मांग
पिछले कई साल से चीका ही नहीं, बल्कि सीवन में भी बाईपास का निर्माण करने की मांग है। इस मांग को पूरा करने के लिए बार बार आश्वासन तो दिया जाता है, लेकिन उसे पूरा नहीं किया गया है। सीवन से कांगथली तक मार्ग पर वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
राजेश कुमार, सीवन ।