फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राहगीरों को सड़क बनने का इंतजार

Tue, 09 Sep 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
33 राजौंद। मुख्य मार्ग पर भरा कीचड़।‌ संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजौंद। कैथल-अंसध मुख्य मार्ग पर सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा हुए चार माह बीत चुके हैं, लेकिन सड़क अभी तक नहीं बनी। इसके कारण स्थानीय जनता और राहगीर दोनों के लिए समस्या बढ़ती जा रही है। सड़क और गलियां अब दुर्घटनाओं के लिए खतरनाक बन गई हैं।

बारिश से पहले धूल भरे वातावरण से परेशान जनता अब कीचड़ और दलदल में फंसी सड़कों पर चलने को मजबूर है। व्यापारी भी अपने कारोबार में कठिनाई झेल रहे हैं, क्योंकि ग्राहक कीचड़ भरे रास्तों पर आकर सामान खरीदने का जोखिम नहीं उठाना चाहते।
विज्ञापन


नगरपालिका सचिव नरेंद्र शर्मा ने जनस्वास्थ्य विभाग और लोकनिर्माण विभाग का नाम लेते हुए जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया और केवल नाले सफाई का कार्य अपना बताते हुए पूरा करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


वहीं, कुछ स्थानीय लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर आरोप लगाया कि सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है और पानी निकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई।

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि केवल सीवरेज पाइप लाइन बिछाने से समस्या हल नहीं होगी। जब तक पानी की निकासी के लिए ठोस समाधान नहीं होगा, सरकारी पैसा व्यर्थ खर्च होता रहेगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नगरपालिका केवल जनता और व्यापारियों से कर वसूलने में लगी है और उनके विकास या सुविधा की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें