फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजौंद में दो समुदाय के विवाद को लेकर गठित होगी शांति कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। राजौंद में होली के दिन दो समुदायों के बीच हुए विवाद में पुलिस प्रशासन हर तथ्य की गहनता से पड़ताल कर रहा है। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस कप्तान मकसूद अहमद के निर्देश पर कलायत डीएसपी सज्जन सिंह ने राजौंद में शांति कमेटी गठित करने का फैसला किया है। मंगलवार को राजौंद कस्बे के शिष्टमंडल से बातचीत के दौरान डीएसपी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शांति कमेटी में 36 बिरादरी के मौजिज लोगों को शामिल किया जाएगा। दोनों पक्षों के जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज है, उन्हें कमेटी में स्थान नहीं दिया जाएगा। डीएसपी ने लोगों से कानूनी कार्रवाई में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें