कैथल। इंदिरा गांधी (पी.जी.) महिला महाविद्यालय के इतिहास विभाग के तत्वावधान में महान संत, समाज सुधारक और मानवतावादी विचारक संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर श्रद्धा और सम्मान के साथ एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया, प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग और स्टाफ सदस्यों ने गुरु रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
मुख्य अतिथि राम बहादुर खुरानिया ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु रविदास का जीवन समाज में समानता, समरसता और मानवता का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने अपने विचारों और कार्यों से समाज को अंधविश्वास, भेदभाव और ऊंच-नीच की अवधारणाओं से ऊपर उठने की प्रेरणा दी।
खुरानिया ने यह भी कहा कि आज की युवा पीढ़ी को चाहिए कि वे गुरु रविदास के आदर्शों को अपनाकर एक समरस और सशक्त समाज का निर्माण करें। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने कहा कि गुरु रविदास जी का दर्शन हमें आत्मसम्मान, करुणा और सेवा भाव का संदेश देता है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के इतिहास विभाग के प्राध्यापक प्रो. रेनू शर्मा, प्रो. ममता, प्रो. सुरेश और अन्य छात्राएं उपस्थित थीं। संवाद