गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली छात्रा को सम्मानित करते हुए।
राजौंद। अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड प्रतियोगिता में गांव कैलरम की लड़की पायल शर्मा पुत्री चंद्रमणि शर्मा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। वह बाल विकास ग्लोबल स्कूल तितरम की 10वीं की छात्रा हैं। सफलता पर उसकी सराहना की गई।
तीन मूर्ति भवन प्रधानमंत्री संग्रहालय नई दिल्ली में उन्हें सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य पूजा ठाकुर, शिक्षक मुकेश देवी के साथ स्टाफ ने छात्रा को बधाई दी। ग्राम सरपंच प्रतिनिधि नरेश कुमार ने पायल व उनके परिवार को बधाई दी। पायल के पिता चंद्रमणि शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैलरम में पीजीटी संस्कृत के पद पर कार्यरत हैं। संवाद