फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पायल, नैतिक का जू. एशियन चैंपियनशिप में चयन

Tue, 27 Aug 2024 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इंडोर स्टेडियम बॉक्सिंग सेंटर की मुक्केबाज पायल व नैतिक का दुबई के आबूधाबी में होने वाली जूनियर एशियन चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ। यह दोनों महिला मुक्केबाज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सोमवार को रवाना हो गई। यह प्रतियोगिता 27 अगस्त से 10 सितंबर तक आयोजित होगी। यह जानकारी कोच अमरजीत सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि गांव कुलतारण की 48 किलोभार वर्ग की मुक्केबाज पायल और गांव करोड़ा की 52 किलाे भार वर्ग की मुक्केबाज नैतिक बनवाला का जूनियर एशियन चैंपियनशिप के मुकाबले में भाग लेंगी। पायल दिल्ली तो नैतिक बंगलुरू से आबूधाबी के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन


कोच अमरजीत सिंह ने बताया कि खिलाड़ी पायल ने इससे पहले 27 से 31 जुलाई को हिसार में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद हाल में ही रोहतक में हुई स्पर्धा में भाग लेकर हिमाचल, महाराष्ट्र, मणिपुर की खिलाड़ियों को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। इसके आधार पर खिलाड़ी पायल का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन


दुबई के आबू धाबी में होने वाली चैंपियनशिप में जाने से पहले खिलाड़ी पायल पटियाला के साई में राष्ट्रीय शिविर में अभ्यास किया।

जबकि खिलाड़ी नैतिक ने बेलारी स्थित सांई में अभ्यास किया है। दोनों महिला मुक्केबाजों को को जिला खेल अधिकारी राजरानी, कोच राजिंद्र सिंह, कोच गुरमीत सिंह, कोच अमरजीत सिंह, विक्रम ढुल सहित अन्य खेल प्रेमियों ने बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें