फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजकीय स्कूल सांच के खिलाड़ियों का एथलेटिक्स में दबदबा

Tue, 27 Aug 2024 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हॉल ही में हुई जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद एथलेटिक्स प्रतियोंगिता में जिले में सबसे ज्यादा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले राजकीय हाई स्कूल सांच स्थित एथलेटिक्स नर्सरी के खिलाड़ियों ने अपने प्रशिक्षकों के साथ खुशी मनाई।

एनआईएस कोच गोल्डी शर्मा ने बताया कि गांव सांच एथलेटिक्स नर्सरी के लगभग 30 लडक़े व लड़कियोंं ने अंडर 14, 17 व 19 में जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद एथलेटिक्स प्रतियोंगिता में भाग लिया था जिसमें लगभग 17 खिलाड़ियों ने प्रथम व छह ने दूसरा व अन्य ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन


अंडर-17 वर्ग में भाग लेने वाली खिलाड़ी चांदनी ने, लंबी कूद, 400 मीटर दौड़ व हार्डल में तीनों इवेंटो में प्रथम स्थान पाया। वहीं खिलाड़ी बिंदू ने भी अंडर-17 वर्ग में भाग लेकर 100 मीटर दौड़, ट्रीपल जंप व रिले दौड़ में प्रथम रही। अंडर 14 वर्ग में हर्डल 80 मीटर दौड़ में जतिन शर्मा प्रथम रहा। अंडर-17 वर्ग में 400 मीटर दौड़ में सौरभ ढांडा प्रथम रहा। अंडर-17 वर्ग में ट्रीपल जंप में लवीश प्रथम रहा।
विज्ञापन


अंडर-14 वर्ग में 600 मीटर दौड़ में प्रथम नैनसी रही। अंडर-17 वर्ग में 4000 मीटर दौड़ में क्रॉसकंट्री में काजल प्रथम रही।

अंडर-19 वर्ग में 300 मीटर दौड़ व 100 हर्डल दौड़ में प्रथम समीक्षा रही। अंडर-17 वर्ग में 100 व 200 मीटर दौड़ में नुकुल द्वतीय रहा। अंडर-17 वर्ग में 800 मीटर दौड़ में द्वतीय नैनसी रही। अंडर-17 वर्ग में 1500 मीटर दौड़ में दीपांशी द्वतीय रही।

17 वर्ग में 100 मीटर दौड़ में तनीषा द्वतीय रही। बाकी अन्य खिलाड़ी भी प्रथम, द्वतीय व तृतीय रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें