फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चीका की पवनदीप का अंडर 17 स्कूल नेशनल हॉकी टीम में चयन

Sat, 24 Jan 2026 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
पवनदीप - फोटो : कुड़वार के कंपोजिट विद्यालय पूरे ऋषि में परीक्षा देते विद्यार्थी।
विज्ञापन
गुहला चीका। हाकी एकेडमी चीका की खिलाड़ी पवनदीप कौर का हिमाचल की अंडर 17 स्कूल नेशनल हॉकी टीम में हुआ चयन हुआ है। पवनदीप कौर के इस चयन से उसके परिजनों व हाकी खिलाड़ियों में खुशी है। हाकी कोच नरेश कुमार ने बताया कि पवनदीप कौर ने लगभग दो साल तक चीका हाकी एकेडमी में अभ्यास किया। पवनदीप कौर हिमाचल के नालागढ़ में गुरु नानक पब्लिक स्कूल में संचालित हॉकी एकेडमी में अभ्यास कर रही है।
विज्ञापन

कोच नरेश कुमार ने बताया कि पवनदीप बहुत मेहनती खिलाड़ी है और इससे पहले भी हिमाचल प्रदेश टीम से सब जूनियर नेशनल खेल चुकी है। उन्होंने कहा कि पवनदीप का चयन होने पर चीका के हॉकी खिलाड़ियों में एक नया जोश है। खिलाडिय़ों ने हॉकी ग्राउंड में मिठाई बांट कर खुशी मनाई है। उन्होंने बताया कि स्कूल नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन 27 जनवरी से 31 जनवरी तक रांची झारखंड में होगा। कोच नरेश जांगड़ा ने पवनदीप के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें