संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल/कलायत। हिंदू गर्ल्स स्कूल के साथ कलायत अनाज मंडी परिसर में 26 जनवरी को होने वाले उप-मंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। देशभक्ति गीत, नृत्य, समूह गान और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का बच्चे लगातार अभ्यास कर रहे हैं।
इस दौरान विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने परेड और डंबल अभ्यास भी किया, जिसमें बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। समारोह को भव्य और सफल बनाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी और संबंधित विभाग पूरी तरह सक्रिय हैं।
इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन कर्मवीर कौल मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। समारोह में सरकारी और निजी स्कूलों के बच्चे देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। प्रशासन की ओर से मंच, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
प्रशासन की ओर से मंच, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अधिकारी नियमित रूप से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर समारोह की सफलता सुनिश्चित करने में जुटे हैं।
उधर, जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए हिंदू गर्ल्स स्कूल में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए बच्चे तैयारी में जुटे रहे। अधिकारियों ने भी निरीक्षण किया।
21केएलटी6,7: गणतंत्र दिवस के लिए तैयारियों में लगे स्कूली बच्चे