फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नागरिक अस्पताल में मरीजों की कतार, उपचार के लिए इंतजार

Sat, 25 Oct 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में लगी मरीजों की कतार।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। सुबह-शाम बढ़ती ठंड और दिन में हल्की गर्माहट के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ने लगा है। नागरिक अस्पताल में खांसी, जुकाम, वायरल बुखार, बदन दर्द और आंखों से संबंधित बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार को अस्पताल में ओपीडी स्लिप काउंटर, डॉक्टर कक्ष और दवा काउंटर पर लंबी कतारें लगी रहीं। मरीजों को अपनी बारी आने तक घंटों इंतजार करना पड़ा।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इन दिनों ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़कर 17 से 18 सौ तक पहुंच चुकी है। त्योहारों के दौरान अस्पताल बंद रहने के कारण भी भीड़ में इजाफा हुआ है। वहीं, बढ़ती भीड़ के अनुरूप अस्पताल में व्यवस्थाएं न होने से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


सरकारी अस्पताल में निःशुल्क उपचार की उम्मीद लेकर आने वाले अधिकतर मरीज आर्थिक रूप से कमजोर तबके से हैं। लेकिन अव्यवस्थाओं के चलते उन्हें बीमारी के साथ-साथ लंबा इंतजार भी झेलना पड़ता है। मरीजों का कहना है कि अस्पताल में भीड़ बढ़ने के बावजूद व्यवस्थाएं पहले जैसी ही हैं। सुविधाओं में बढ़ोतरी न होने से खासकर बुजुर्गों और महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


चिकित्सक की सलाह ः खानपान में बरतें सावधानी

चिकित्सकों का कहना है कि बदलते मौसम में खानपान और पहनावे पर ध्यान न देने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। दिन में धूप और सुबह-शाम की ठंड से शरीर का तापमान असंतुलित हो जाता है, जिससे वायरल संक्रमण और निमोनिया जैसी बीमारियां फैलने लगती हैं। सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने कहा कि इस समय विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। ठंडे पदार्थों के सेवन से बचें और मौसम के अनुसार गर्म कपड़े पहनें। समय पर आराम और संतुलित आहार से संक्रमण से बचाव संभव है। कहा कि बदलते मौसम में जरा सी लापरवाही स्वास्थ्य खराब कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें