कैथल। 8वें जन औषधि दिवस के अवसर पर वाल्मीकि चौक स्थित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ हरियाणा राइस मिलर्स एंड डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में किया।
शिविर में मरीजों का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, सीबीसी और एचबी सहित विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। चिकित्सकों ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।
अमरजीत छाबड़ा ने कहा कि जन औषधि केंद्रों के माध्यम से उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवाएं बाजार मूल्य से कम दरों पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे आमजन को सस्ती व भरोसेमंद दवाएं मिल रही हैं। केंद्र पर हृदय रोग, मधुमेह, रक्तचाप, संक्रमण और महिला स्वास्थ्य से संबंधित दवाएं किफायती दरों पर उपलब्ध हैं। संवाद
इस अवसर पर डॉ. कुशल मेहता, पंकज नारंग, हर्ष गोगिया, वंश, रजत जांगड़ा तथा विशिष्ट अतिथि अशोक भारती मौजूद रहे।