फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पट्टे की जमीन की बोली के विरोध में पटियाला स्टेट हाईवे किया जाम

Thu, 21 May 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कांगथली में कैथल पटियाला स्टेट हाइवे पर जाम लगाते हुए पट्टेदार किसान।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला चीका। भूना गांव में पट्टे की जमीन की बोली करवाए जाने के विरोध में पट्टेदार किसानों ने बुधवार को अपराह्न करीब तीन बजे गांव कांगथली के पास कैथल-पटियाला स्टेट हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। किसानों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पट्टेदारों को मालिकाना हक देने की मांग उठाई। प्रदर्शन की अगुवाई पट्टेदार संघर्ष समिति के जिला सचिव डॉ. साहब सिंह संधू और अवतार सिंह ने की।

प्रदर्शन के दौरान डॉ. साहब सिंह संधू और अवतार सिंह ने बताया कि खंड गुहला और सीवन में लगभग 10 हजार एकड़ भूमि पर पट्टेदार किसान पिछले करीब 20 वर्षों से खेती करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान लगातार लीज राशि जमा करते रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद पंचायत द्वारा इस भूमि की खुली बोली करवाकर पट्टेदारों को बेदखल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


डॉ. साहब सिंह संधू, अवतार सिंह और सुखविंद्र ने कहा कि गांव भूना के पट्टेदार किसानों को बोली प्रक्रिया के नाम पर परेशान किया जा रहा है। उनका आरोप है कि बोली से पहले असली पट्टेदारों को सूचना तक नहीं दी जाती, जिसके कारण किसानों को सड़कों पर उतरना पड़ा।
विज्ञापन


जाम की सूचना पर नायब तहसीलदार गुहला बलराज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की। किसानों को आश्वासन दिया गया कि उनकी समस्या को उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाकर समाधान का प्रयास किया जाएगा। करीब एक घंटे तक चली बातचीत और समझाइश के बाद किसान जाम खोलने पर सहमत हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें