फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज ने बिना मास्क यात्रियों से साढे़ 63 हजार वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन
127 बिना मास्के के यात्रा करने वाले यात्रियों के मैनुअल चालान किए गए हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है हेड ऑफिस के आदेश के बाद कोविड-19 के मध्य सोशल डिस्टेंस व मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। जिसके बाद बिना मास्क यात्रियों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विभाग द्वारा बिना मास्क पर निगरानी रखने के लिए करीब पांच-छह लोगों की कमेटी बनाई गई है। जो बस स्टैंड परिसर में घूमकर बिना मास्क यात्रियों कार्रवाई करती है। ये लोग पुलिस से भी संपर्क में रहते है। अगर कोई कोई यात्री किसी प्रकार की अनियमितता बरतता है तो उसे पुलिस के हवाले कर देते है। कमेटी में प्रवीन, बलकार, दलबीर, महेंद्र सिंह, जीताराम शामिल है।
विभाग के कर्मचारियों ने बताया बस स्टैंड परिसर पर बना इंक्वायरी कक्ष जिसमें एक स्थाई कर्मचारी की ड्यूटी लगाई हुई जो यात्रियों को बार-बार मुंह पर मास्क व सोशल डिस्टेंस के बारे में जागरूक करता है। साथ ही बसों के बारे में भी यात्रियों को सूचित करता है।
विज्ञापन

विभाग ने वसूले साढे़ 63 हजार रुपये: विभाग के रिकॉर्ड अनुसार जून माह से लेकर सोमवार तक 127 बिना मास्क यात्रियों के चालान किए गए है। जिसके हिसाब से 63 हजार रुपये बताए जा रहे है। अड्डा इंचार्ज जीता राम ने बताया आगे भी ये प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें