फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब जाने वाले यात्री घटे, कैथल डिपो को एक लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले पंजाब में महिलाओं के लिए निशुल्क बस सेवा शुरू होने का असर हरियाणा रोडवेज पर भी पड़ा है। अब महिला यात्री पहले पंजाब की सीमा तक पंजाब की बसों में सफर करने लगी हैं, इसके बाद हरियाणा रोडवेज की बसों में अपने गंतव्य तक पहुंच रही हैं। इससे रोडवेज को काफी नुकसान हो रहा है। कैथल डिपो में पंजाब की ओर जाने वाली बसों में आधे से ज्यादा यात्रियों की संख्या कम हुई है। वहीं एक सप्ताह में लगभग एक लाख रुपये की आमदनी कम हुई है।
विज्ञापन

विदित रहे कि पंजाब सरकार की ओर से एक अप्रैल से महिलाओं के लिए निशुल्क बस सेवा शुरू की गई। इससे महिलाओं में उत्साह जरूर है। इससे हरियाणा रोडवेज विभाग को काफी नुकसान हो रहा है। अकेले कैथल से पंजाब की ओर जाने वाली बसों से हर माह 50 लाख 57 हजार 970 रुपये की आमदन दर्ज होती थी। लेकिन एक सप्ताह में डिपो में एक लाख रुपये का घाटा बताया जा रहा है। इसके बाद यही स्थिति रही तो विभाग बसों के फेरे भी घटाने की तैयारी कर रहा है। जीएम अजय गर्ग ने बताया कि पंजाब में महिलाओं के लिए निशुल्क बस सेवा शुरू होने से इसका असर रोडवेज पर भी असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि डिपो में पंजाब की ओर जाने वाली बसों में यात्रियों की कम होने की सूचना मिली है। इसके बाद चालकों व परिचालकों सहित स्टाफ सदस्यों से जानकारी जुटाई जा रही है।
डिपो से चंडीगढ़ व लाखनपुर व पातड़ा के लिए जाती है दर्जनों बसें
विभाग के अनुसार कैथल से चंडीगढ़, पातड़ा, पटियाला सहित अन्य पंजाब के रूटों पर रोडवेज की बसें चलाई जा रही है। इनमें अकेले चंडीगढ़ के लिए 12 टाइम निर्धारित किए हुए है। इन रूटों पर यात्रियों की संख्या पहले की अपेक्षा 30 प्रतिशत कम हुई है। वहीं कैथल से संगरूर व खनौरी रूट पर भी एक-एक बस लगाई हुई है। सूत्रों के अनुसार अगर इन रूटों पर यात्रियों की संख्या ओर अधिक कम हुई तो विभाग बसों के फेरे भी कम करने पर मजबूर होगा।
विज्ञापन

पंजाब के रूटों पर 50 लाख 57 हजार 970 रुपये का जमा हुआ था कैश
विभाग के रिकॉर्ड अनुसार पिछले महीने डिपो में 50 लाख 57 हजार 970 रुपये का कैश जमा हुआ था। लेकिन इस महीने के एक सप्ताह में पिछले महीने की औसत के हिसाब से कैश में एक लाख रुपये की गिरावट बताई जा रही है। ये जानकारी डिपो के बुकिंग ब्रांच से इंस्पेक्टर सतपाल द्वारा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें