पूंडरी। गांव फतेहपुर स्थित माता मनसा देवी मंदिर के हॉल में जननायक जनता पार्टी की हलका स्तरीय बैठक हुई। बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल शर्मा ने आगामी चुनावों पर कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अब घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करना होगा। वर्तमान में चल रहे एसआईआर वोटिंग के मामले को लेकर भी कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने की जरूरत है। बैठक में प्रधान महासचिव रणदीप कौल, वरिष्ठ नेता राजू ढुल पाई, हलका प्रधान विक्रम म्योली, राजेश राणा, प्रो. रणधीर सिंह, गगन वालिया सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद