फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हाफ मैराथन में अधिक से अधिक करें भागीदारी

Wed, 09 Jul 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में मंगलवार को उपायुक्त प्रीति ने हाफ मैराथन के संबंध में विभिन्न विभागों, संस्थाओं और प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने आगामी 13 जुलाई को आयोजित होने वाली हाफ मैराथन में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित कराने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार इस मैराथन का आयोजन कैथल में हो रहा है, जिसमें स्वयं मुख्यमंत्री मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ऐसे में यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि उनके स्वस्थ हरियाणा के संकल्प को सफल बनाने में एकजुट होकर भाग लें।
विज्ञापन


डीसी ने समाजसेवी संस्थाओं, निजी स्कूल संचालकों, नेहरू युवा केंद्र, स्काउट्स एंड गाइड्स, जनप्रतिनिधियों और अन्य विभागीय अधिकारियों से कहा कि वे जागरूकता बढ़ाएं और ज्यादा से ज्यादा पंजीकरण करवाएं। हाफ मैराथन में भाग लेने के लिए पंजीकरण जारी है।
विज्ञापन


बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष कर्मबीर कौल, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, एडीसी दीपक बाबूलाल करवा, आरटीए गिरीश कुमार, डीएमसी सुशील कुमार, एसडीएम अजय सिंह, एसडीएम अजय हुड्डा, एसडीएम कैप्टन परमेश सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष कठवाड़, भाजपा नेता सुरेश संधू, स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन प्रतिनिधि, ब्लॉक समितियों के चेयरमैन, समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें