फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घर तिरंगा अभियान में भाग जरूर लें : डीसी

Tue, 05 Aug 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सचिवालय में उपायुक्त प्रीति ने सोमवार को हर घर तिरंगा अभियान के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि देशभक्ति की भावना को प्रबल करने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है, जो 15 अगस्त तक तीन चरणों में संपन्न होगा। आम जन से इसमें भागीदारी करने का आह्वान भी किया।

इस अभियान के तहत आज़ादी के अमृत महोत्सव के तत्वावधान में कई गतिविधियाँ और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जैसे रंगोली प्रतियोगिता, तिरंगा सेल्फी, सैनिकों को राखियां और चिट्ठियां भेजना, तथा घरों और सरकारी कार्यालयों में तिरंगा फहराना।
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि जिन विभागों को जिम्मेदारी दी गई है, वे इसे पूरी जिम्मेदारी और तत्परता से निभाएं। अभियान का मुख्य उद्देश्य ‘हर घर तिरंगा’, ‘हर घर स्वच्छता’ और ‘स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग’ है।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय और हरियाणा के सूचना जनसंपर्क विभाग ने इस अभियान के लिए गाइडलाइन जारी की है। पहले चरण में 8 अगस्त तक स्कूलों और अन्य सार्वजनिक स्थलों की दीवारों को तिरंगे से प्रेरित कला से सजाया जाएगा। इसके अलावा, शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी भवनों में प्रदर्शनियों का आयोजन होगा और तिरंगा रंगोली प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।

दूसरे चरण में 9 से 12 अगस्त के बीच रैलियां और तिरंगा साइकिल रैली का आयोजन होगा। 11 अगस्त तक सभी सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता अभियान चलेगा, और अच्छे प्रदर्शन करने वाले कार्यालयों को सम्मानित किया जाएगा, जबकि स्वच्छता में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शहीदों के परिजनों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


तीसरे चरण में 13 से 15 अगस्त के बीच सरकारी भवनों, शैक्षणिक संस्थानों और कार्यालयों में तिरंगा फहराया जाएगा। नागरिकों को तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर वेबसाइट पर अपलोड www.harghartiranga.com करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

डीसी ने आमजन से अपील की कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें ताकि यह अभियान सफल और सार्थक बन सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें