फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गेहूं चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Tue, 05 Aug 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गुहला थाना पुलिस ने रामथली समाधा मंडी से गेहूं की बोरी चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। चौकी रामथली पुलिस टीम के एचसी बिजेंद्र सिंह द्वारा जांच करते हुए गांव रामथली निवासी धीरज को काबू किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव मेगा माजरा निवासी गुरविंद्र सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था, जिसमें बताया गया कि 28 अप्रैल की रात तीन युवक टाटा एस टैंपों में आढ़ती की दुकान से पांच बोरी गेहूं चोरी करके ले गए थे। आरोपियों में धीरज की पहचान होने पर उसे गिरफ्तार किया गया। सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें