फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैथल के पार्थ वत्स ने क्रिकेट में बनाई पहचान

Tue, 23 Jun 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
पार्थ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कैथल निवासी युवा क्रिकेटर पार्थ वत्स अपनी प्रतिभा और निरंतर मेहनत के दम पर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं। महज 22 वर्ष की आयु में पार्थ हरियाणा की अंडर-16, अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर टीमों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
उन्होंने रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंटों में हरियाणा की ओर से खेलकर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

पार्थ वत्स वर्तमान में अंबाला के एसए जैन कॉलेज से बीए की पढ़ाई कर रहे हैं और शिक्षा विभाग में सहायक क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। क्रिकेट के प्रति उनका जुनून बचपन से ही रहा है। उन्होंने मात्र 9-10 वर्ष में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। लगातार अभ्यास और समर्पण के बल पर वे आज हरियाणा क्रिकेट के उभरते हुए खिलाड़ियों में गिने जाते हैं।
उन्होंने गुरुग्राम के सुल्तानपुर स्थित श्री राम नारायण क्रिकेट क्लब (एसआरएनसीसी) में प्रशिक्षक अश्वनी और अनुरुद्ध के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। प्रतियोगिताओं से पूर्व आयोजित विशेष शिविरों में भी वे नियमित रूप से भाग लेते हैं। वहीं, जब वे कैथल में होते हैं तो इंडस क्रिकेट अकादमी में विकास और सुनील की देखरेख में अभ्यास करते हैं।
अपनी फिटनेस और खेल कौशल को बेहतर बनाए रखने के लिए पार्थ प्रतिदिन एक से दो घंटे फिटनेस ट्रेनिंग तथा दो से तीन घंटे क्रिकेट अभ्यास में लगाते हैं। उनका मानना है कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और निरंतर अभ्यास ही खिलाड़ी को आगे बढ़ाता है।
पार्थ की उपलब्धियों की सूची भी काफी प्रभावशाली रही है। उन्होंने वर्ष 2023 में विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी टीम के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा वर्ष 2022 में हरियाणा अंडर-19 वनडे ट्रॉफी और कूच बिहार ट्रॉफी में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे। वर्ष 2022-23 में आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में उनकी टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

पार्थ वत्स की उपलब्धियां जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही हैं। उनका लक्ष्य भविष्य में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करना है। खेल प्रेमियों का मानना है कि यदि पार्थ इसी तरह मेहनत करते रहे तो आने वाले समय में वे भारतीय क्रिकेट में बड़ा नाम बन सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें