फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ढांड रोड पर पार्किंग व्यवस्था का पता नहीं

Wed, 24 Dec 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर की व्यस्ततम सड़कों में शामिल ढांड रोड पर पार्किंग की कोई ठोस व्यवस्था न होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खरीदारी के लिए आने वाले ग्राहक अपने दोपहिया और चारपहिया वाहन मजबूरी में सड़क किनारे ही खड़े कर रहे हैं। इससे एक ओर जहां दिनभर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है, वहीं वाहन चालकों के बीच आए दिन नोकझोंक भी देखने को मिलती है।

स्थानीय दुकानदार राकेश और कार्तिक ने बताया कि ढांड रोड का बाजार दिनभर भीड़भाड़ वाला रहता है। यहां पार्किंग के लिए कोई निर्धारित स्थान न होने के कारण वाहन सड़क पर ही खड़े कर दिए जाते हैं। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ती है, सड़क पर लंबा जाम लग जाता है, जिससे पैदल चलने वालों को भी खासी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन


दुकानदारों और ग्राहकों का कहना है कि पार्किंग की समस्या के कारण कई बार ग्राहक दुकानों तक पहुंच ही नहीं पाते, जिसका सीधा असर कारोबार पर पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि ढांड रोड पर 50 से अधिक दुकानें, कोचिंग सेंटर और बैंक स्थित हैं, जहां रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना रहता है। इसके अलावा सड़क पर अस्पतालों की संख्या अधिक होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को भी वाहन सड़क पर ही खड़े करने पड़ते हैं। लोगों का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई केवल चालान काटने तक ही सीमित रहती है, जबकि पार्किंग की कोई वैकल्पिक सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई जा रही। लोगों का कहना है कि सरकार को चालान वसूली के बजाय सुरक्षित और व्यवस्थित पार्किंग स्थल उपलब्ध करवाने पर ध्यान देना चाहिए।

जाम लगने से बिगड़ रही ट्रैफिक व्यवस्था

शहरवासी गौरव ने बताया कि सड़क पर खड़े वाहन ट्रैफिक व्यवस्था को पूरी तरह अव्यवस्थित कर देते हैं। कई बार स्कूली बच्चों की बसें और एम्बुलेंस तक जाम में फंस जाती हैं। यदि पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए, तो लोगों को आने-जाने में होने वाली परेशानी से राहत मिल सकती है।

मार्ग पर बढ़ती अव्यवस्था

शहरवासी दीपक ने बताया कि ढांड रोड शहर का मुख्य और अत्यधिक भीड़भाड़ वाला बाजार है। पार्किंग न होने के कारण यहां अक्सर ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है, जिससे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि शहर में पार्किंग की अब अति आवश्यकता है, क्योंकि इसी मार्ग से रोजाना सैकड़ों राहगीर गुजरते हैं।
विज्ञापन


वाहनों को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर खड़ा करवाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि सड़क के बीच में वाहन न खड़ा करें और आसपास उपलब्ध सुरक्षित स्थानों पर ही वाहन खड़ा करें। -सतपाल, थाना प्रभारी, यातायात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें