कलायत। जिला स्तर पर आयोजित हिंदी दिवस कार्यक्रम में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला कलायत की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य शिक्षिका किरण बाला ने बताया कि स्कूल की पांचवीं कक्षा की छात्राओं ने खंड स्तर पर विजेता बन कर बेहतरीन प्रदर्शन किया। पांचवीं कक्षा की जसिका ने कविता पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। इसी तरह से निबंध लेखन में परी ने प्रथम, भाषण प्रतियोगिता में कनिष्का ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह से खंड स्तर पर आयोजित कला उत्सव में समूह नृत्य में पायल एंड पार्टी और एकल नृत्य में सिमरन ने प्रथम स्थान हासिल किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में डिंपल तीसरे स्थान पर रही। संवाद