संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सिल्वर ऑक इंटरनेशनल स्कूल में गरबा मेला (डांडिया नाइट) उत्सव आयोजित किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि स्कूल संस्थापक संतोष चौधरी ने शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान अभिभावकों ने गीत, नृत्य कला और अन्य कलाओं की प्रस्तुति दी। गरबा मेला के मुख्य आकर्षण लाइव डीजे, विभिन्न प्रकार के गेम्स स्टाल, रैंप वॉक, तंबोला गेम्स स्टाल, फ़ूड स्टाल रहे।
संतोष चौधरी ने कहा कि मां दुर्गा को शक्ति स्वरुप माना गया है। मां नारी शक्ति का परिचायक है। पुरुष प्रधान देश में नारी को अबला न मानकर सबला माने। इससे हमारा देश संपूर्ण उत्थान की और अग्रसर होगा। ईवा मेहता ने बताया कि सभी त्योहार शक्ति व आनंद का संचार कर हमें उर्जावान बनाते हैं।
त्योहार हमें अपनी संस्कृति को बनाए रखने में भी सहायक होते हैं। समय-समय पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों से विद्यार्थियों की क्षमता, दक्षता का बेहतर मूल्यांकन होता है और भारतीय संस्कृति से जुडऩे का सुअवसर प्राप्त होता है। स्कूल के निदेशक व प्रधानाचार्य इंद्रनील गुप्ता ने भी उपस्थित अभिभावकों, विद्यार्थियों, स्टाफ सदस्यों को नवरात्रि की बधाई दी। ।