फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कार की टक्कर लगने से मजदूर की गई जान

Sat, 25 Apr 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। दयोहरा गांव के पास कार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथिमकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पांची शेखपुरा पन्हेसा (बिहार) निवासी रोहित ने बताया कि वह क्योड़क स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। 22 अप्रैल की शाम करीब 7:30 बजे वह अपने 50 वर्षीय पिता जितेंद्र कुमार के साथ ऊझाना गांव से रसोई का सामान लेकर पैदल भट्ठे की ओर लौट रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान सामने से आ रही काले रंग की कार ने उसके पिता को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर बेहोश हो गए। हादसे के बाद चालक कुछ देर रुका, लेकिन लोगों के जमा होते ही वाहन लेकर भाग गया।
विज्ञापन


राहगीरों की मदद से घायल को सरकारी अस्पताल कैथल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पीड़ित ने बताया कि उसने कार का नंबर एचआर 07- एएच-8474 नोट कर लिया है और चालक को पहचान सकता है। मृतक के परिवार में चार बेटे और तीन बेटियां हैं। एसआई मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वाहन नंबर के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें