फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजनीति विज्ञान की मेरिट सूची में परमजीत, तनूजा

Tue, 01 Oct 2024 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग एमए चतुर्थ सेमेस्टर के दो विद्यार्थियों परमजीत और तनूजा ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में संयुक्त रूप से सातवां स्थान प्राप्त किया है।

एमए चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थी परमजीत और तनूजा ने 76 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। दोनों ने तृतीय सेमेस्टर में भी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की मेरिट सूची के टॉप-10 में स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन


इस उपलब्धि पर इन दोनों विद्यार्थियों को काॅलेज प्रबंधक समिति की ओर से 2100 रुपये नकद प्रत्येक को देकर सम्मानित किया। कॉलेज के अनुसार, एमए चतुर्थ सेमेस्टर के 15 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन


इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ संजय गोयल, राष्ट्रीय विद्या समिति और प्रबंधक समिति के प्रधान अश्विनी शोरेवाले ने सभी अध्यापकों प्रो. श्रीओम, डॉ. अशोक अत्रि, डाॅ. सुरेंद्र सिंह आर्य, डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. विनोद कुमार मान, डॉ. अनुकृति ढुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें