फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पैरा एथलेटिक्स ः चीका के खिलाड़ियों को पांच पदक

Sun, 21 Jul 2024 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। बंगलुरु में आयोजित 13 वीं जूनियर व सब जूनियर राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर चीका खेल नर्सरी के खिलाड़ियों ने पांच पदक जीते। यह जानकारी एथलेटिक कोच डॉ. सतनाम सिंह ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पैरा कमेटी ऑफ इंडिया ने 13वीं जूनियर व सब जूनियर राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन बेंगलुरु में 15 से 17 जुलाई तक किया था। इसमें चीका खेल नर्सरी चीका के खिलाड़ियों ने पांच पदक जीत गुहला चीका का नाम पूरे देश में रोशन किया है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी माफी ने 100 मीटर व 400 मीटर रेस में स्वर्ण पदक, ऊषा ने गोला फेंक व चक्का फेंक में रजत पदक, भाला फेंक में कांस्य पदक जीता। उन्होंने बताया कि जीवन ने 100 मीटर रेस में रजत पदक जीता है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों की इस सफलता से खेल नर्सरी के अन्य खिलाड़ियों में नया जोश भर दिया है। चीका खेल नर्सरी में इस समय लगभग 250 खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें